मेष राशि :- कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी।पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।अपने विचारों को शुद्ध करें।व्यापारिक यात्रा हो सकती है,सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
वृषभ राशि :- आज भाग्य के भरोसे न बैठें,कर्म करें।व्यापारिक लाभ होगा।धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें,संत दर्शन संभव है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है।पुराने मित्रों से भेंट होगी।सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।विवादों को टालें।पूंजी निवेश से लाभ होगा।जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क राशि :- आज पुराने मामले सुलझ सकते हैं।परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने,आप को धोखा दे सकते हैं,सतर्क रहें।आकस्मिक धन लाभ संभव है।व्यापार विस्तार की योजना टालें।
सिंह राशि :- चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है।अपने से बड़ों की बातों को सुनें,उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे।वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।व्यापारिक यात्रा संभव है।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक समय चल रहा है।गोवर्धन पूजा के दिन किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे।नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है,पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग,आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे।
तुला राशि :- आज के दिन विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास बढ़ाएगा।न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा।किसी से दुश्मनी हो सकती है।प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- आपको अपना आलस्य त्यागने की जरूरत है।समय पर काम करें,आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।लक्ष्मी माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें,शत्रु परास्त होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
धनु राशि :- आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है।करीबियों की प्रगति से मन में प्रसन्न होगा।परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।विदेश जाने के योग बनेंगे।आज लक्ष्मी माता के मंदिर में सरसों के तेल के दीपक लगाएं मुकदमे में विजय होगी।
मकर राशि :- आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी।आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।आज का दिन अनुकूल है।लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पित करें।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुंभ राशि :- आज के दिन कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा।कार्य की अधिकता रहेगी।अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें,धोखा मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन राशि :- आज कम बोलें,अच्छा बोलें।सुख-समृद्धि बढ़ेगी।आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी।परिवार,समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।
आपका दिन मंगलमय हो
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
Astro Aatray Hardwar contact 📞9837081951
Hello world.