पंजाब में किसान आंदोलन के दमन के विरोध में धरना-प्रदर्शन, ‘आप सरकार’ के खिलाफ नारेबाजी

All India kisaan khet mazadoor sangathan: लव इंडिया, मुरादाबाद। पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की दमनकारी नीति के खिलाफ ऑल इण्डिया किसान खेत मज़दूर संगठन ने धरना-प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
- Comprehensive kit for Shiva worship: Our Pujahome Shiv Puja Samagri Kit contains over 42+ meticulously chosen items, ens…
- Detailed Puja Vidhi in Hindi: Clear step-by-step instructions provided in Hindi guide you through the entire worship pro…
- Convenient and organized: All items are neatly arranged in a Shiv Puja Box for easy access and a clutter-free worship en…
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में एसएसपी कार्यालय के सामने ऑल इण्डिया किसान खेत मज़दूर संगठन के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जीविका बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष हर किशोर सिंह एडवोकेट ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जो केंद्र सरकार के इशारे पर शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने किसानों के आंदोलन को हक की लड़ाई बताते हुए कहा कि जुल्म करने वाली चाहे कोई सरकार हो, वह ज्यादा दिन की मेहमान नहीं होती। इसलिए अभी भी वक्त है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल उत्पीड़न की नीति को छोड़ दें अन्यथा यहां भी आम आदमी पार्टी का हाल दिल्ली की तरह होगा।

ऑल इण्डिया किसान खेत मज़दूर संगठन के अध्यक्ष अवनीश चंद्र ने कहा कि 19 मार्च को पंजाब में मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी बार्डरों पर बुलडोजर चलाकर किसानों को धरना स्थल से जबरन उठा दिया गया। ट्रेक्टर ट्राली सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिये गये। राज्य में पुलिस राज कायम कर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।
इस स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा एवं न्याय प्रियजन जन संगठन मांग करते हैं कि पंजाब पुलिस द्वारा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए। गिरफ्तार तथा जेल में बंद किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली सहित सभी सामान वापस किये जाए। क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार करें।
- Premium quality Puja Samagri in sufficient quantity along with a detailed booklet with step by step guide to perform Puj…
- A collection of 25+ items required for Puja of 9 forms of Goddess Durga spread over 9 days.
- Includes a Navdurga Photoalong with a handcrafted Mata ki Chunnri and Shringar ka Saaman.
इस दौरान मौहम्मद गौरी, रिजवान, नीलम सक्सेना, लईक अंसारी, पुष्पेन्द्र कुमार , माया राजपूत, रुबि खान हरकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।