तालाब में नहाते समय डूब कर दो किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में सोमवार की सुबह 11 बजे दो किशोर जितेंद्र प्रजापति (17) और अंकुश प्रजापति (17) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों किशोर गांव के अन्य लड़कों के साथ पेड़ से तालाब में छलांग लगाकर नहा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

लव इंडिया, मुरादाबाद। तालाब में नहाते समय डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। सुबह से हो रही बारिश के दौरान दोनों किशोर तालाब में नहाने गए थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

थाना मझोला क्षेत्र के गांव लोधीपुर जवाहर नगर निवासी करन प्रजापति का बेटा जितेंद्र प्रजापति महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में 11 कक्षा में पढ़ता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बारिश के दौरान वह गांव के ही रहने वाले रोहताश के बेटे अंकुश प्रजापति और अन्य लड़कों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि लड़के तालाब किनारे लगे पेड़ पर चढ़कर तलाश में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र और अंकुश गहरी खाई में चले गए और देखते ही देखते पानी में गुम हो गए। अन्य लड़कों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

शोर मचाने पर दोनों के परिजन और गांव के अन्य लोग आ गए। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर मझोला प्रभारी रविंद्र कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके गोताखोर बुला लिए गए। इसके बाद तालाब में सर्च आपरेशन चला गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीण वासियों से कहना है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें तालाब की ओर न जाने दें।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!