लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने सीओ सिविल लाइंस से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो और पुलिस निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से कार्य करे।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने वार्ता के दौरान कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें आमजन का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, दीपक, पंकज पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
INDUSCLAY