Civil Defence: सिविल लाइंस प्रभाग की मजबूती का इनाम मिला सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता को,फिर से कमान

लव इंडिया मुरादाबाद। सिविल डिफेंस सिविल लाइन डिविजन पर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता अंशु भैया डिवीजनल वार्डन एवं विचित्र शर्मा डिप्टी डिवीजनल वार्डन के पद पर नियुक्त हुए किए गए। सिविल लाइन प्रभाग बीते कई वर्षों से बिना पदाधिकारी के अपना कार्य कर रही थी ,लेकिन डिवीजन की मजबूती के लिए डिवीजन में कार्यों को बढ़ाने के के लिए सिविल लाइन डिवीजन की कमान सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता और विचित्र शर्मा जी को सौंपी गई है। उन्होंने एक बार फिर से दायित्व मिलने पर कहा कि वह अपने कार्य को बखूबी निभाएंगे।

नागरिक सुरक्षा संगठन में अपनी कर्मठ मजबूत भूमिका बनाने वाले सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता एवं विचित्र शर्मा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा सिविल लाइन विभाग ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में सभी पोस्टों पर फायर ट्रेनिंग एवं नए वार्डन को भर्ती करने , मॉकड्रिल एवं जगह-जगह ट्रेनिंग कराने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा ।नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकार पदाधिकारीयो एवं जन सामान्य द्वारा दोनों पदाधिकारी को शुभकामनाएं अर्पित की गई।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!