Guru Ravidas ji ने विषम परिस्थिति में अपनी भक्ति की शक्ति का एहसास कराया था क्रूर शासक Sikandar Lodhi को

लव इंडिया हापुड़। आज श्री गुरु रविदास विश्व महावीर पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज हापुड़ में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी की घोषणा की गई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष गरीब दास ने प्रोफेसर मनोज कुमार मुकेश कुमार मुखिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविंद्र कुमार को हापुड़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की शुरू गुरु रविदास जी जो हमारे आदर्श हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में सिकंदर लोदी को अपनी भक्ति की शक्ति का एहसास कराया, महारानी मीराबाई उनके शिष्य बनी।

ब्राह्मण आडंबरबाद के सत्य और भक्ति के दर्शन कराते हुए को मां गंगा के दर्शन अपनी कटौती में कराये। क्रूर शासक सिकंदर लोदी के इस्लामी करण परिवर्तन को शिकार ना किया और सिकंदर लोधी पागल हो गया। श्री गुरु रविदास जी ने हमें शक्ति और भक्ति का मार्ग दिया है हमें उस पर चलकर समाज के साथ चलना चाहिए।


संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चरण सिंह लिसाड़ी जी ने कहा कि वर्तमान समय में गुरु परंपरा की बहुत बड़ी आवश्यकता है गुरु परंपरा से ही समय-समय पर मार्गदर्शन होता है और किए गए कर्म में उत्कृष्टता आती है।


श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने संतों में शिरोमणि की उपाधि प्राप्त की है उनको जो विशेष स्थान मिला है वह मानवीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रहा है उनका रहन-सहन उनके द्वारा अपने ही व्यवसाय से जीवन यापन करना।

कहा कि हमें प्रेरणा देता है कि अपने पारिश्रमिक से एक तरफ अपने परिवार को पालना है और दूसरी ओर आध्यात्मिक विकास सामाजिक विकास सनातन संस्कृति को आगे लेकर जाना है आने वाली पीढ़ी को रोजगार परख शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था करना आने वाली पीढ़ी को सक्षम समानता के जीवन को जीने के लिए प्रेरित करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।


कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी , महामंत्री बृजेश्वर निम्मी, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आसाराम भारती क्षेत्रीय महामंत्री ने किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गरीब दास जी ने की और कहा कि पीठ के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के दर्शन को जिला स्तर और उसके बाद गांव स्तर पर ले जाया जाएगा। कार्यक्रम में रामपुर से वेद प्रकाश सागर मेरठ से जतिन लिसाड़ी प्रोफेसर मनोज कुमार सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!