BJP मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों व टीम का भव्य स्वागत, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ गहन मंथन


लव इडिया, ​संभल। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, संभल पर संगठन के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों एवं उनकी नवनियुक्त टीम के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसके उपरांत आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं सांगठनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर एक अति-महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्रीमती गुलाब देवी की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति रही।


​समारोह के दौरान सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों का फूल-मालाओं व अंगवस्त्र पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।


​कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी ने सभी मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी मोर्चों को समन्वय के साथ अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनहितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह ‘रिंकू’ ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मोर्चों की नई टीम के गठन से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मोर्चे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।


​बैठक में संभल विधानसभा प्रभारी बृजेश सिंह व चन्दौसी प्रभारी दिनेश ठाकुर, राजेश सिंघल,दानिश अली, महावीर सिंह , मोक्षिका शर्मा, नेत्रपाल यादव, शिखर गोयल, मनोज कठेरिया, शिल्पी गुप्ता, विपिन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राखी सिरोही, विशाल चौहान,अंकित जैन,चरन सिंह भारती, मुकुल रस्तोगी,जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चों (युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा) के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!