IAS बनने पर Moradabad Development Authority के Secretary पंकज वर्मा का Shiv Sena ने किया सम्मान


लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के सचिव पंकज वर्मा के पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत होने पर शिवसेना के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।


शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पंकज वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट किया, तिलक लगाकर स्वागत किया, पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी पदोन्नति पर बधाई दी।


वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पंकज वर्मा की पदोन्नति उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आईएएस अधिकारी के रूप में भी वे जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।


कार्यक्रम में शिवसेना के पदाधिकारियों ने पंकज वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, अनुज सिंह, हर्ष सिंह, धर्मेंद्र भाई, शरद चौहान सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!