लव इंडिया, मुरादाबाद/नई दिल्ली। शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार को लेकर मुरादाबाद से दिल्ली तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने दिल्ली पहुंचकर अनिल देसाई और अरविंद सावंत से मुलाकात की। इस दौरान संगठन विस्तार और उत्तर भारत में सम्मेलन आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सांसदों ने शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को उत्तर भारत का बड़ा सम्मेलन मुरादाबाद में आयोजित करने के निर्देश दिए। इस पर जिला प्रमुख ने पूर्ण आश्वासन देते हुए मार्च माह में सम्मेलन कराने की तैयारी शुरू करने की जानकारी दी।
मुरादाबाद बनेगा उत्तर भारत सम्मेलन का केंद्र

वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रस्तावित सम्मेलन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रमुख और पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुखों के साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भागीदारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को मजबूती देने और उत्तर भारत में जनाधार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
महाराष्ट्र से भी आएंगे वरिष्ठ नेता

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से सांसद एवं वरिष्ठ नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही संगठनात्मक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पदाधिकारियों को आगामी रणनीति और विस्तार योजना पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
संगठन विस्तार पर जोर

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तर भारत में संगठन को सशक्त बनाने के लिए यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। मुरादाबाद में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

दिल्ली में हुई बैठक के दौरान वीरेंद्र अरोड़ा के साथ अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, कमल सिंह राव और शिबू पांडे भी मौजूद रहे।
Hello world.