National Council of Priests के तीजोत्सव का अयोजन किया गया

लव इंडिया, मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने किया हरियाली तीजोत्सव का अयोजन किया गया। राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा संचालित हिन्दू संस्कार केन्द्र काली माता मंदिर देहरी गांव में घूमघाम से बनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता संग झूला झूले का भी अयोजन हिन्दू संस्कार केन्द्र ने किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही महादेव ने माता पार्वती को जीवन संगिनी के रूप में अपनाया था। इस दिन को शिव पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के तौर पर भी मनाया जाता है।


उन्होंने कहा कि सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरियाली तीज व्रत का पर्व सनातन हिन्दू धर्म का अत्यंत लोकप्रिय पौराणिक लोक पर्व है। इस को श्रावणी तीज के नाम से पुकारा जाता है। हिन्दू धर्म में पतिव्रत धर्म के प्रमुख त्योहारौ में हरियाली तीज की ब्रत की परम्परा में आता है।



कार्यक्रम में पंडित विनोद शर्मा, फूलवती कश्यप, श्यामोदेवी , कुसुम देवी, आशा देवी, सुमन देवी, वंदना शर्मा,सुमन रोहिल्ला, रीना रस्तोगी, नीलम देवी, ममता देवी, सुमन शर्मा आदि ने योगदान किया। अध्यक्षता पंडित राघव दास ने की। संचालन पुजारी महेंद्र ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!