उत्तर-प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा मानसून, अगले तीन दिन होगी भारी बारिश


उत्तर प्रदेश में मानसून ने सामान्य समय से चार-पांच दिन देरी से दस्तक दी है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा में वृद्धि होगी। अगले चार दिन यानी रविवार तक 40 से अधिक जिलों में बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

मानसून की दस्तक के साथ बुधवार को सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अब मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और अगले दो से तीन दिन में लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा में वृद्धि होगी। अगले चार दिन यानी रविवार तक 40 से अधिक जिलों में बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!