अधिवक्ताओं ने मिलकर रखा भाईचारे का संदेश, न्यायाधीश से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी रहीं मौजूद

लव इंडिया, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वावधान में बुधवार को एस.पी. गुप्ता सभा भवन में रोजा-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर गंगा-जामुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने रोजा रखने वाले साथियों का इफ्तार कराया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
🗣️ अध्यक्ष का बयान

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा— “रोजा-इफ्तार का यह आयोजन हमारी बार की परंपरा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला है। इसमें सभी धर्मों के अधिवक्ता एक साथ बैठकर प्रेम और सद्भाव के साथ इफ्तार करते हैं।”
👥 बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे शामिल

इफ्तार कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। इस दौरान पूर्व पदाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।
🤝 भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ को मजबूत करते हैं।
गंगा-जामुनी संस्कृति का जीवंत उदाहरण भी

मुरादाबाद बार एसोसिएशन का यह रोजा-इफ्तार कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और गंगा-जामुनी संस्कृति का जीवंत उदाहरण भी बना।

🕌 खास मेहमान रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश (लारा कोर्ट) जैग़मउद्दीन- इमाम-ए-शहर मासूम अली आजाद, नायाब इमाम फहद अली, पूर्व सांसद एस.टी. हसन, बार एसोसिएशन महासचिव कपिल गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
INDUSCLAY