पुजारी/पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने तथा मासिक मानदेय की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने सौंपा ज्ञापन

वंश गोपाल तीर्थ के महंत स्वामी भगवत प्रिय जी महाराज के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के पुजारी-पुरोहित पहुंचे नई तहसील, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी संभल विकास चंद्र को

लव इंडिया संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार में पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना करने तथा महत्वपूर्ण मंदिरों के पुजारी-पुरोहितों को सरकार द्वारा मासिक मानदेय देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकास चंद्र को सौंपा।

https://youtu.be/sS88eEkCul4?si=P1GWvEBXOcLKvlG7

इससे पूर्व तहसील परिसर स्थित मंदिर पर पुरोहितों-पुजारी की बैठक को संबोधित करते हुए पंडित नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश आदि कई राज्यों में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति की धर्म ध्वजा को फहराने वाले पुरोहितों-पुजारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मासिक मानदेय दिया जाता है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए और प्रदेश के सभी पुजारी-पुरोहितों, महंतों को निर्धारित मानदेय दिया जाना चाहिए, जिससे उनके सम्मान में वृद्धि हो और वे आर्थिक संपन्नता के साथ सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

पंडित सुमंत शुक्ला ने कहा कि पुरोहितों-पुजारियों ने ही अनादि काल से चली आ रही परंपराओं, प्रथाओं और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखा है। उनके सम्मान में वृद्धि करना केवल समाज का ही नहीं बल्कि शासन-प्रशासन का भी दायित्व और जिम्मेदारी है। इसलिए उन्हें मानदेय दिया जाना उनका अधिकार भी है। सराय तरीन से आए पंडित विशाल कुमार शर्मा ने सभी पुजारी-पुरोहितों को एकता के साथ रहकर अपनी मांग पुरजोर ढंग से रखने पर बल दिया।

उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पंडित नवीन कुमार शर्मा, पंडित सुबोध कुमार शर्मा, पंडित तरुण कुमार भारद्वाज, पंडित अवनीश शास्त्री, पंडित आदित्य शर्मा, पंडित धर्मेंद्र शर्मा, पंडित अरविंद शंकर शुक्ला, पंडित उमेश भारद्वाज, पंडित पुष्पेंद्र कुमार शर्मा आदि ने उप जिलाधिकारी विकास चंद्र जी को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग पूरी करने का निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित उमेश कुमार शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!