Samajwadi Party ने Ahilyabai Holkar को याद किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गईं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की संचालन जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा राजमाता अहिल्याबाई ने मालवा राज्य पर लगातार 30 वर्ष शासन किया था लोग उन्हें अहिल्याबाई होल्कर कहकर संबोधित करते थे. सन 1725 में 31 मई के दिन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जामखेड कस्बे के ग्राम चांडी में अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ था. गांव में महिलाओं को दिए जा रहे सैन्य प्रशिक्षण में अहिल्याबाई भी तीर कमान और भाला चलाना सीख गई थीं। वहीं, मां के शिवभक्त होने के चलते अहिल्याबाई भी शिव भक्त बन गईं और शिव भक्ति में लीन रहीं। मात्र 29 वर्ष की आयु में अहिल्याबाई ने अपने पति को खो दिया। रानी अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की कुशल महिला शासकों में से एक थीं जिन्होंने 1767 में राजगद्दी की बागडोर संभाली और अगले 30 वर्षों तक इंदौर पर शासन किया। अहिल्याबाई ने ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण के नारे को बढ़ावा दिया। लेकिन आज इसका एकदम विपरीत हैं भाजपा शासन मे महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण हों रहा भाजपाई खुलेआम सड़कों पर नग्नता का प्रदर्शन कर रहें हैं।

कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

कहा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक।आज हम अहिल्याबाई जी की जयंती पर ये संकल्प लें की पुरे प्रदेश भर मे महिलाओं को जागरूक कर भाजपाईयों के कृत्य बारे बताएं और महिलाओं को भाजपाइयों से दूर रहने को कहें।

बैठक मे जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, लाखन सिंह सैनी,राजेश कुमारी यादव,शीरी गुल, फिरासत हुसैन गामा,आष्कार पाशा, धर्मेंद्र यादव, नाजिम अली, बीके सैनी, जयकुमार प्रजापति,प्रेम बाबू वाल्मीकि, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव, वेद प्रकाश सैनी, सुशील यादव, जयपाल सैनी,लुकमान खान, अभय यादव, गौरव कुमार,सुरेंद्र शर्मा, गोविंद प्रजापति, नाजिम हुसैन एडवोकेट, महेंद्रपाल सिंह,केदार सिंह, संजीव कुमार, शाकिर सलमानी, दिव्यांशु सागर,नवरत्न सिंह, तहजीब आलम, प्रवीण सैनी, जुनैद अशरफी, जैनुल आवेदीन, हुसैन अहमद, जिगरी मलिक, मो.आरिफ, मो. कादिर, इलियास सलमानी, नजीर अली,संजीव कुमार,मो. कमाल,प्रेमपाल,भूरा करैशी आदि प्रमुख थे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!