लव इंडिया, मुरादाबाद। अंबेडकर नवयुवक संघ, नानकार ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर कहा कि कश्मीर के पहलगांव में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जो कायराना हमला नागरिकों का धर्म पूछकर भारतीय नागरिकों पर किया। उसका मुंह तोड़ जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके शौर्य का परिचय दिया है। भारत की तीनों सेनाओ ने मिलकर जिस प्रकार से पाकिस्तान एवं पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को सबक सिखाने का काम किया है। इसका पूरा श्रेय भारत की सेना को एवं भारत सरकार को जाता है। सेना का यह शौर्य समाजवादी पार्टी जैसी जातीय सोच रखने वाली पार्टी को हजम नहीं हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा से समाज में जातीय विभाजन करके उत्तर प्रदेश की जनता को बांटने का काम किया है। इसलिए समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और कार्रवाई हो।

प्रदर्शन के दौरान अंबेडकर नवयुवक संघ के रविंद्र सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव द्वारा भारत की सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह के बारे में जिस प्रकार से जातीय टिप्पणी की है। उनका बयान सेना का अपमान है और सेना को जातियों व धर्म में बांटने का काम कर रहा है। इनके जातिय सूचक शब्दों से देश की एकता अखंडता को भी खतरा बना हुआ है। सेना के जवान और अधिकारी हमेशा देश की जनता की सेवा में लगे रहते हैं वह किसी जाति धर्म और वर्ग से ऊपर होते हैं। सेवा के जवान और अधिकारी अपना कर्तव्य पालन करते हुए कभी भी जाति धर्म और वर्ग की बात अपने मस्तिष्क में नहीं रखते हैं लेकिन भारत के कुछ राजनीतिज्ञ जिनकी सोच ही हमेशा जाति के बारे में रहती है। वही नेता इस प्रकार की बात करते हैं ।

कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के किस सेना की वरिष्ठ अधिकारी के विरुद्ध की गई जाती है जातिगत अभद्र टिप्पणी के संदर्भ में कठोर कार्रवाई करें मुकदमा पंजीकृत कराने की कृपा करें साथ ही इनकी सांसद सदस्यला भी रदद की जाए जिससे अविष्य में पुनः कोई भी इस प्रकार की चेष्टा न कर पाए। इस दौरान बड़ी तादात में अंबेडकर नवयुवक संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
Hello world.