बॉडीबिल्डिंग में नईम खान उत्तर प्रदेश श्री एवं अशरफ बरेली श्री विजेता बने

बरेली। जिला फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में अशरफ को बरेली श्री जीतने पर इलेक्ट्रिकल स्कूटी एवं नईम खान उत्तर प्रदेश श्री विजेता को ट्रॉफी के साथ ही 11 हजार की नगद धनराशि दी गई। नेचुरल बॉडीबिल्डिंग पहली बार बरेली में हुई। बरेली श्री शरीर प्रतियोगिता के अलावा फिटनेस एवं उत्तर प्रदेश श्री प्रतियोगिता भी हुई ।

कार्यक्रम में आकर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली के मेयर डॉ उमेश गौतम, पार्षद राजेश अग्रवाल ने भी प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया । संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में हुई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के संबंध में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बरेली के श्री विशाल वाल्मीकि 65 से 70 किलोग्राम वजन वर्ग में बरेली श्री बनाए गए। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में अशरफ ने बरेली श्री बॉडीबिल्डिंग का खिताब जीतने में कामयाब हुए।

नईम खान रामपुर से 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश श्री बने । राजेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें नेचुरल बॉडीबिल्डिंग पहली बार बरेली में हुई। बरेली श्री शरीर प्रतियोगिता के अलावा में फिटनेस एवं उत्तर प्रदेश श्री प्रतियोगिता भी हुई। एसोसिएशन ने बाबा क्लासिक बाबा हेल्थ क्लब द्वारा अशरूफ बरेली श्री जीतने वाले प्रतिभागी को इलेक्ट्रिकल स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी गई। नईम खान उत्तर प्रदेश श्री विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ ही 11 हजार की नगद धनराशि भी दी गई।

इस प्रतियोगिता के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे। जीरो से 55 किलोग्राम में उत्तर प्रदेश में प्रथम, फैजान बरेली 55 से 60 किलोग्राम में प्रथम, 65 से 70 किलोग्राम में जफर सहारनपुर प्रथम 70 से 75 किलोग्राम में नईम खान प्रथम, 75 से 80 किलोग्राम में राहुल कुमार मेरठ प्रथम, 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में स्वहले सहारनपुर प्रथम, 80 से 85 किलोग्राम वजन में जेड मोहम्मद मुज़फ़्फ़र नगर प्रथम रहे ।

इस प्रकार से विशाल बाल्मीक बरैली नेचुरल बॉडीबल्डिंग में बरैली हीरो रेंजर साइकिल दी गई श्री, नईम खान को उत्तर प्रदेश श्री घोषित किया गया। मसल्स मैन राहुल मेरठ, मोस्ट इंप्रूव्ड बॉडीबिल्डर जैद खान मुजफ्फरनगर, दुराचरण एवं धोखे से उत्तर प्रदेश श्री में बॉडीबिल्डिंग में खेलने वाले खिलाड़ी मोहित चोपड़ा को चतुर्थ स्थान प्राप्त होने पर उनका नाम निरस्त कर दिया गया l

इस क्रम में बेस्ट फिजिक्स चैंपियनशिप राहुल मेरठ को बेस्ट पोज़र घोषित किया गया l पुरस्कार वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका नरेंद्र बाबू गुप्ता रेलवे द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया l निर्णायक मंडल में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी संजय शर्मा रायपुर से, शिवकुमार थापा नेशनल जज जयपुर से, बबलू खान नेशनल जज लखनऊ से, दीपक कुमार हलदर नेशनल जज लखनऊ से, संगठन के प्रदेश महामंत्री अल्ताफ अहमद, प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर नजमुन नबी अमरोहा से प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सम्मिलित हुए।

प्रतियोगिता में विशेष रूप से संगठन के जनरल सेक्रेटरी विपिन बाबा (बाबा हेल्थ क्लब) ने सभी खिलाड़ियों व निर्णायक मंडल का व सभी महानगर वासियो का धन्यवाद ज्ञापित किया l प्रतियोगिता में विशेष रूप से परवेज मियां, सलीम अख्तर, शिवकुमार, संजय कुमार, अनुराग मिश्रा, सोनू, वशीम कुरैशी, व वशीम खान का बिशेष सहयोग रहा l

error: Content is protected !!