राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी शहादत दी : अजय शुक्ला

युवा-राजनीति

लव इंडिया, बरेली। पंचायती राज महिला सशक्तिकरण एवं संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत पर महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में प्रेम निवास में फल वितरण किया गए। राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि कर उन्हे याद किया, कोटि-कोटि नमन किया।

अजय शुक्ला ने कहा कि देश की युवा शक्ति को मताधिकार दे कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आपकी दूरदर्शी सोच सदैव हम सबको प्रेरित करती रहेगी। राजीव गांधी इंटरनेट की सुविधा, कम्प्यूटर, राईट टू इंफारमेंशन, पेशा कानून, देश में शिक्षा का विकास, भारत देश को विकसित देश और शिक्षित देश बनाकर गरीबो को भी उन्नति की ओर ले जाना चाहते थे। कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी जीवित है, पूरे देश में डिजिटल सेवा चल रही है, यह उन्हीं की देन है। कहा कि बहु प्रतिभाशाली राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी शहादत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *