युवाओं और महिलाओं के सहयोग से इस बार भाजपा 350 प्लस के पार:राधा मोहन

युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करके आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संबोधन किया।

बैठक में राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भरष्टाचार मुक्त शाशन दिया गया है। अपराधियों व माफियाओं पर करारा प्रहार किया गया है। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के साथ स्वाबलंबी बनाया गया है। आशा बहुओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में निवेशकों का आना जारी है जिससे रोजगार के अवसर बढ़े है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ 55 लाख लोगों को डबल राशन मिल रहा है। गन्ना किसानों को अशकिंत भुगतान किया गया है। पूर्व की सरकारों का बकाया भी दिया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2.36 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.58 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। शिक्षा के छेत्र हो या उधोग धनदे या सड़क बिजली पानी हर घर जल जैसी मूलभूत आवयश्कताओ के मामले में अपना प्रदेश पिछले पांच वर्षों में बहुत आगे जा चुका है।

कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा में पांच लाख नोकरियों दी है एवं कई लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी दी गयी है। श्रमिको के लिए विशेष कार्य किये गए अयोध्या से लेकर काशी तक मथुरा से मिर्जापुर विंध्याचल तक सरकार के संस्कृतिक कार्यो की झलक पूरी दुनिया देख रही है आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

बैठक में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि त्रिदेव बूथ अद्यक्ष बूथ प्रभारी बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाएं पार्टी का मंत्र है। बूथ जीत चुनाव जीत इसका ध्येय रख कमल की विजय को जुट जाना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 350+ सीटें किसान नौजवान माताओं और बहनो के दम पर भाजपा को मिलेगा क्योंकि आम समाज को अपने दलित या उच्च होने से ज्यादा इस बात से मतलब होता है कि..किसकी सरकार में उनका विकास शिक्षा स्वास्थ्य बहनों की अस्मत उनका मान,उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा। इस बात की गारंटी उन्हें कौन सी सरकार दे पाएगी कि.. कोई अपराधी कोई गुंडा उनके मान सम्मान से खिलवाड करने से पहले हजार बार सोचने को विवश होगा
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे तौर पर हमारी माताओ-बहनो से जुड़ा है अपने आत्मसम्मान से मतलब होता है और सपा के शासन काल में अपराध और अपराधी दोनो फलते और फूलते हैं जिसका, सीधा खामियाज़ा हमारी महिलाओ को भुगतना पड़ा है और आगामी चुनाव में हर वर्ग हर जाति की महिलाएँ भाजपा को करेंगी और अपने परिवार के पुरूष सदस्यों से भी निश्चित करवाएंगी..क्योंकि..हर घर उस घर की महिलाओ के दम पर ही चलता है..और उनकी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी एकमात्र योगी आदित्यनाथ सरकार देती है आज हम आप सभी पूरी तरह से कमल की विजय के लिए कार्य करे ज़िमेदारी का वितरण चुनावो की दृष्टि से किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने की कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महानगर प्रभारी वाईपी सिंह जिला प्रवासी अशोक गोयल महापौर विनोद अग्रवाल एमएलसी स्नातक जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी गोपाल अंजान महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी नगर विधनसभा प्रभारी मोहनलाल सैनी देहात विधानसभा प्रभारी विवेकराज सोनी 28 विधानसभा सयोजक संजय शर्मा 27 विधानसभा सयोजक राहुल शर्मा कमल गुलाटी दिनेश शीर्षवाल प्रिया अग्रवाल मनोज गुप्ता अमित शर्मा कृष्ण कुमार काले मदालसा शर्मा मुंशी राम कश्यप रजनीकांत जाटव राजेंद्र अग्रवाल चन्द्र प्रजापति ग्रीश भंडुला हेमराज सेनी विशाल त्यागी नवदीप टण्डन हरीश जाटव सुनीता शर्मा अजय वर्मा सर्वेश पटेल नितिन सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *