मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना

Uttar Pradesh खाना-खजाना युवा-राजनीति

लव इंडिया, बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य कल से खराब है वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना को लेकर कचहरी पर स्थित मंदिर में हवन पूजन कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गई।

मुलायम सिंह यादव जी ने अपने कार्यकाल में चुंगी समाप्त कर आम जन की लाभ देने व शहीद हुए सैनिक अधिकारियों का पार्थिव शरीर उनके घर तक सासम्मान पहुंचना व राजकीय सम्मान देने जैसे तमाम ऐतिहासिक निर्णय अपने राजनीतिक कार्यकाल में मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री होते हुए किए। इस मौके पर मुख्य रूप से राहुल यादव, सुमित यादव, राहुल कश्यप, अवनीश गुर्जर, गोपाल कश्यप, अभिषेक सक्सेना, संजीव मिश्रा, मयंक शुक्ला मौजूद रहे।

वहीं, हैदर अली पूर्व प्रवक्ता, सपा बरेली ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री, नेता मुलायम सिंह यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष शिव चरन कशयप एवं पार्टी पदाधिकारी नेतागण, सभी जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता ने हवन पूजन कर मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने हेतु प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *