सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में लिया पुलिस ने

India Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी विजय चौक पर धरने पर बैठे हुए थे। इस दौरान कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कई कांग्रेसी सांसद भी शामिल है।
मालूम हो कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी अधिकारी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। पार्टी नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर में हैं। सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *