लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

India

लद्दाख। लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरी। इस हादसे में सेना के 7 जवान शहीद हुए। यह बड़ा हादसा लद्दाख के तुरतुक इलाके में हुआ। हादसे में सेना के 19 जवान गंभीर घायल हैं। सेना की गाड़ी फिसलकर श्योक नदी में गिरी।

तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटना ग्रस्त दुर्घटना में 7 जवान शहीद। वाहन में 26 जवान सवार थे। घायल जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लद्दाख में वाहन दुर्घटना पर शोक जताया। कहा लद्दाख में दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में हुई जवानों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लद्दाख की घटना पर जताया दुख

दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लद्दाख की घटना पर जताया दुखलद्दाख: तुरतुक सेक्टर में सड़क हादसे में 7 जवानों की शहादत की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। शहीद जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें एवं सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *