वन मंत्री अकबर ने शिक्षक संघ और बोड़ला के बाघुटोला के ग्रामीणों से की चर्चा

India

रायपुर : वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के शिक्षक कर्मचारी संघ और बोड़ला जनपद के ग्राम बाघुटोला के ग्रामीणों से सीधे चर्चा की। अकबर ने चर्चा के दौरान शिक्षक कर्मचारी संघ की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनकी उचित समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

सहसपुर लोहारा शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नंदकुमार चंद्रवंशी, सीडी भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने वेतन विसंगति, प्रमोशन विसंगति एवं वरिष्ठता विसंगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अकबर ने कर्मचारियों की समस्याओं तथा विसंगति संबंधि परेशानियों को सुनने के बाद संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने समस्त समस्याओं और विसंगतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आवेदन करे।

आवेदन में शिक्षा विभाग द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों एवं आदेशों की कापी भी लगाएं। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके आवेदनों का जांच एवं परीक्षण कराएंगे परीक्षण के उपरांत उसके समाधान के लिए उचित प्रयास भी करेंगे। अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम बाघुटोला के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके समस्याओं और मांगों से रूबरू हुए। ग्रामीणजन परसादी राम, त्रिलोकी, तिलक और खेदूराम ने अकबर से चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष धान बेचने में किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं हुई, किसानों ने अपना धान बेच लिया है और धान की राशि भी खाते में आ गई है। किसान अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *