आरएसएस ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में मनाकर भारतीय संस्कार और पर्वों के प्रति जागरूक किया

India Uttar Pradesh तीज-त्यौहार

लव इंडिया, मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साप्ताहिक लगने वाली अम्बेडकर शाखा ने सिविल लाइन्स स्थित शहनाई मण्डप में शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से नववर्ष के रूप में मनाया गया। इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।


मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना आवश्यक है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन को अनेक विशेष के लिए याद किया जाता है। लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिन अंग्रेजो को भारत से भगाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, युवा वर्ग उन अंग्रेजों द्वारा दिया गया नया वर्ष की ओर आकर्षित है।

मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र कुमार ने कहा कि परिवार के वरिष्ठजनों को युवा वर्ग को यह बताना चाहिए कि एक जनवरी को कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसके लिए उस तिथि को याद किया जाए। समय रहते नहीं सचेत हुए तो अपनी संस्कृति को नहीं बचा पाएंगे। हमारी संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। विश्व का सारा विज्ञान भारतीय कैलेंडर के अनुसार ही चलता है भारतीय कैलेंडर ही ग्रह और नक्षत्रों की सही दिशा की गणना करने में सक्षम है। हमारे धार्मिक ग्रंथ भी वैज्ञानिक आधार पर ही लिखे हुए हैं बाइबल के अंदर लिखा हुआ है कि सूर्य पृथ्वी का चक्कर लगाता है जबकि हम सभी जानते हैं पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है भारतीय ऋषि-मुनियों ने वैज्ञानिकों ने मैं ही शून्य की खोज की जिसके द्वारा ही विज्ञान की गणनायें संभव हो सकीं।


उन्होंने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराव हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल पक्ष को हुआ था। इसके अलावा आज ही पृथ्वी का उदय, युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, प्रकृति में बदलाव आदि ऐतिहासिक महत्व दिखता है। आज से सात्विकता का प्रयास नवरात्र आरंभ, कन्या पूजन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए भारतीय संस्कृति में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष भाटिया जी ने की, संचालन रूपचंद ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनीराम, विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, नगर संघचालक सुभाष कत्याल, विभाग प्रचारक वतन कुमार, महानगर प्रचारक विवेक कुमार, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, गोपाल टंडन, अनिल सिक्का, अनिल चौधरी, राहुल जैन, धवल दीक्षित सहित अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *