मंत्री मोहम्मद अकबर ने 6 महिला स्व. सहायता समूहों को वितरण किया ई-रिक्शा

India

कवर्धा :  प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत बोड़ला विकासखंड के 6 स्व. सहायता समूहों को ई-रिक्शा वितरण किया गया। मंत्री  अकबर ने महिलाओं को चाबी भेंटकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिक्शा मिलते ही स्व. सहायता समूहों के चेहरे में मुस्कान आ गई। महिलाओं ने मंत्री  अकबर का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर  नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू, निज सहायक  कीर्तन शुक्ला,  प्रभाती मरकाम,  राजेश शुक्ला,  सनत जायसवाल, पाषर्द  सुनील साहू, अशोक सिंह,  प्रमोद लुनिया,  उत्तम गोप,  कौशल कौशिक,  ईश्वर शरण वैष्णव,  लेखा राजपुत,  चोवा साहू सहित कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ  चूनामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ  संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

मंत्री  अकबर ने बताया कि में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत बोड़ला विकासखंड के 6 स्व-सहायता समूह जिसमें क्रमशः आमिन माता,  राधे माता,  सांई बाबा, जय मां चंडी माता, भावना माता, जय मीनीमाता स्वसहायता समूह के हितग्राही क्रमशः नीमाबाई भासंत, कुमारी सोरी, रसीला धु्रर्वे,  धुपकुंवर मेरावी, श्रीमती सरिता नामदेव और  सुमिला को आज ई-रिक्शा वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा मिल जाने से महिलाओं को एक नवीन आजीविका के संसाधन मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बोड़ला ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है उन क्षेत्रों में इस योजना से लाभ मिलेगा और महिलाओं को रोजगार के संसाधन मिलेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *