एग्जिट पोल : उत्तर प्रदेश में फिर से आ रही है बुलडोजर बाबा की सरकार और देखिए अन्य राज्यों में कहां कौन आ रहा है…

India युवा-राजनीति

उमेश लव, लव इंडिया । सोमवार को उत्तर प्रदेश में आज 7वें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसकी के साथ विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हालांकि, कुछ हद तक तस्वीर साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में किस पार्टी की सरकार बन रही है। मगर 2 दिन बाद 10 मार्च को ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि इन 5 राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आपको बता दें, एग्जिट पोल एक अनुमान होता है, कभी-कभी एग्जिट पोल के आंकड़ें सही हो जाते हैं और कभी-कभी गलत हो जाते हैं तो आइए चलिए एग्जिट के नतीजों से जानतें हैं कि इन पांचों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बन रही है।

1- उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल (403 विधानसभा सीट)

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बुलडोजर बाबा की फिर से सरकार बनती दिखाई दे रही है यहां कड़े संघर्ष के बावजूद समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आ रही एग्जिट पोल के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी सत्ता की दौड़ में कहीं भी नहीं है जबकि मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं से उत्तर प्रदेश में सत्ता का ख्वाब देखने वाली प्रियंका गांधी को भी लोगों ने नकार दिया है यह एग्जिट पोल ओं का कहना है क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेश का प्रदर्शन अभी भी खराब से खराब स्थिति में है आइए देखिए कुछ इस तरह है एग्जिट पोल:-

एग्जिट पोल रिपब्लिक टीवी के मुताबिक, यूपी में फिर भाजपा सरकार
1- समाजवादी पार्टी गठबंधन: 119 से 134 सीटें
2- बसपा: 7 से 15 सीटें
3- कांग्रेस: 3 से 8 सीटें
4- अन्य: 2 से 6 सीटें

#उत्तर प्रदेश 403 विधानसभा सीटें- बहुमत 202 सीटों पर
—————–

2- उत्तराखंड एग्जिट पोल (70 विधानसभा सीट)
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को झटका लग रहा है और वह सत्ता से बेदखल होती नजर आ रही है यहां कांग्रेश की वापसी हो रही है लेकिन मुकाबला कांटे का है और कुछ भी हो सकता है फिलहाल एग्जिट पोलने भाजपाइयों की नींद उड़ा दी है और कांग्रेसी खुश नजर आ रहे हैं
ABP C-वोटर के मुताबिक: उतराखंड में भाजपा को 26-32, कांग्रेस को 32-38,  आप को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान।
#उत्तराखंड 70 विधानसभा सीटें- बहुमत 36 सीटों पर

———
3- पंजाब एग्जिट पोल (117 विधानसभा सीट)
इसी तरह पंजाब मैं कांग्रेस सत्ता से दूर होती दिखाई दे रही है एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में नहीं आ रही बल्कि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है
• इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया: (बीजेपी- 1 से 4 सीट), (कांग्रेस- 19 से 31 सीट) (आप- 76 से 90 सीट), (एसएडी- 7 से 11 सीट) (अन्य- 0-2 सीट)
• पंजाब 117 विधानसभा सीटें- बहुमत 59 सीटों पर
——–
4- मणिपुर एग्जिट पोल (60 विधानसभा सीट)
मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ता में आ रही है यहां कांग्रेस सत्ता से दूर है
जी न्यूज के मुताबिक: मणिपुर में भाजपा को 32-38, कांग्रेस+ को 12 -17, एनपीएफ को 3-5, एनपीपी को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
मणिपुर 60 विधानसभा सीटों- बहुमत- 31 सीटों पर
——–
5- गोवा एग्जिट पोल (40 विधानसभा सीट)
गोवा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है एग्जिट पोलों की माने तो यहां अंतिम चरण में है कुछ कहा जा सकता है क्योंकि 40 विधानसभा सीटों वाली गोवा में भाजपा और कांग्रेस में तू डाल डाल मैं पात पात की स्थिति है।

जी न्यूज के मुताबिक: गोवा में भाजपा को 13 से 18, कांग्रेस+ को 14 से 19, एमजीपी+ को 2 से 5, आप को 1 से तीन और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।
गोवा 40 विधानसभा सीटें- बहुमत 21 सीटों पर

किस राज्य में बहुमत के लिए कितनीं सीटें चाहिए
1- उत्तर प्रदेश 403 विधानसभा सीटें- बहुमत 202 सीटों पर
2- उत्तराखंड 70 विधानसभा सीटें- बहुमत 36 सीटों पर
3- पंजाब 117 विधानसभा सीटें- बहुमत 59 सीटों पर
4- गोवा 40 विधानसभा सीटें- बहुमत 21 सीटों पर
5- मणिपुर 60 विधानसभा सीटों- बहुमत- 31 सीटों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *