ओड़गी निवासी महेश्वरी के लिए सक्षम योजना बनी सहारा पति के मृत्यु के बाद नही था आय का साधन

India

सूरजपुर :  महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना से जिले के कई घरों में नई रोशनी आई है, वहीं महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने पति के रूप में जीवन की आशा भी छोड़ दी थी, उनके लिए सक्षम योजना एक वरदान साबित हो रही है, जिसका जीवित उदाहरण पेश करती ओड़गी विकासखण्ड की महेश्वरी आज सक्षम योजना का लाभ पाकर अपने घरेलू जीवन को सुख और संतोष से व्यतीत कर रही है।

  महेश्वरी बताती है कि परिवार में माता जी, 3 बच्चे संतोष उम्र 22 वर्ष, जसवंत सिंह 18 वर्ष, आशिष 16 वर्ष रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। किराना दुकान व खेती से घर खर्च चलता है। पति 28 मई 2021 को कुंआ खोदाई का काम कर रहे थे उसी समय अचानक मिट्टी गिरने से दबकर मृत्यु हो गई। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसपी  भावना गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी न्द्रबेश सिसोदिया, परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मुलाकात करने आए थे। उन्होंने मेरी समस्या को जाना और कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सक्षम योजना की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात् आवेदन किया गया एवं तीसरे ही दिन स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए एक लाख का लोन प्राप्त हुआ जिसके पश्चात् किराना दुकान खोला गया। जिससे खर्च चलता है। थोड़ी खेती भी है। एक दिन में 700 से 1000 रुपये तक की बिक्री हो जाती है। जिससे प्रति माह में 5000 से 7000 तक की आमदनी हो जाती है।

    महेश्वरी ने बताया की पति की मृत्यु हो जाने के बाद बहुत चिन्ता थी की घर परिवार कैसे चलेगा, बच्चे की पढ़ाई कैसे होगी परंतु जिला प्रशासन के सहयोग एवं सक्षम योजना के लाभ से दुकान संचालन बहुत अच्छा हो रहा है। सामान सूरजपुर से खरीद कर लाते है। वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है परिवार में सभी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *