प्रियंका गांधी का पीएम पर तंज, बोलीं- चुटकी बजाकर रोक देते हैं युद्ध तो कम क्यों नहीं करते महंगाई

India टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति


लव इंडिया,छत्तीसगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ पहुंची। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आपकी जो धरती है वह खास धरती है, 5 साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है।

भूपेश बघेल ने यहां काम किया अभी भाजपा की सरकार है आप समझ गए होगे की कांग्रेस ने क्या काम किया। भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, आगनबाड़ी की मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, गोबर खरीदा गया। कांग्रेस शासन काल में सभी काम हुए अभी आप भाजपा काल में देख रहे हैं क्या हो रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपनी मेहनत से यहां के लोगों ने कामयाब प्रदेश बनाया है। आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया। कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *