मॉस्को के पास क्रोकस सिटी मॉल में गोलीबारी, हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 40 से ज़्यादा लोगों की मौत

India International अपराध-अपराधी

#Firing in Crocus City Mall near Moscow, attackers fired indiscriminately, more than 40 people died

मॉस्को (स्रोत स्पुतनिक) : रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी मॉल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि कम से कम तीन हमलावरों ने हॉल में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में 40 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी तक मौत के आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कम से कम तीन हथियारबंद हमलावरों को लोगों पर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौके पर रूसी पुलिस और एलीट कमांडो यूनिट पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हमलावरों ने कॉन्सर्ट हॉल में लगाई आग

स्पुतनिक के रिपोर्टर ने बताया कि कम से कम तीन लोगों ने शुक्रवार को मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए, जबकि कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई। रिपोर्टर ने बताया कि मिलिट्री ड्रेस पहने कम से कम तीन लोग क्रोकस सिटी हॉल के ग्राउंड फ्लोर में घुस गए और आटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की। उसने बताया कि निश्चित रूप से इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। फायरिंग के बाद हमलावरों ने एक ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम भी फेंका, जिससे आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *