मुरादाबाद के प्रस्तावित राजकीय विश्वविद्यालय का नाम सावित्री बाई फुले के नाम पर हो: डॉ. तुरैहा

India Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

लव इंडिया,मुरादाबाद। प्रदेश अध्यक्ष डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंध के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में मुरादाबाद में प्रस्तावित राजकीय विश्वविद्यालय का नाम शिक्षा की देवी राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जी व गुरु और शिष्य की परंपरा के संवाहक वीर एकलव्य जी के नाम पर करने की मांग की।

Love India, Moradabad. Under the leadership of State President Dr. Rameshwar Dayal Turaiha, the officials of the Rashtriya Atipichda Mahasandh staged a protest/demonstration at the District Magistrate’s office and sent the memorandum to the Chief Minister in the name of the proposed government university in Moradabad. Goddess of Education, Nation Mata Savitri Bai Phule Ji and Tradition of Guru and Disciple. Demanded to do it in the name of conductor Veer Ekalavya ji.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सैनी ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा हेतु देश में पहला स्कूल राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जी ने खोला था तथा वीर एकलव्य जी ने अपना अंगूठा काट कर गुरु द्रोणाचार्य को दान में दे दिया था।

National President Jaipal Saini told that the first school in the country for women’s education was opened by Rashtra Mata Savitri Bai Phule ji and Veer Eklavya ji had cut off his thumb and donated it to Guru Dronacharya.

राष्ट्रीय महासचिव डा.राजकुमार कश्यप ने कहा कि देश में राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जी व वीर एकलव्य जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए मुरादाबाद में प्रस्तावित राजकीय विश्वविद्यालय का नाम उपरोक्त दोनों में से किसी एक के नाम पर किया जाए।

National General Secretary Dr. Rajkumar Kashyap said that the contribution of Mother Nation Savitri Bai Phule ji and Veer Eklavya ji in the country cannot be forgotten, hence the proposed government university in Moradabad should be named after one of the above two.

ज्ञापन देने वालों में जयपाल सैनी,डा राजकुमार कश्यप, बी.के.सैनी, राजपाल कश्यप, तिलक राज शर्मा, प्रदीप चौहान, राहुल सागर,अजय सैनी, राजा सैनी, बाबू खान, गजेंद्र प्रसाद शर्मा, विजय सेठ, धर्मेंद्र कश्यप, मोहर सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।

Those who gave memorandum included Jaipal Saini, Dr. Rajkumar Kashyap, B.K. Saini, Rajpal Kashyap, Tilak Raj Sharma, Pradeep Chauhan, Rahul Sagar, Ajay Saini, Raja Saini, Babu Khan, Gajendra Prasad Sharma, Vijay Seth, Dharmendra Kashyap, Mohar Singh Kashyap etc. were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *