सच्चाई के रास्ते पर रहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे कर्पूरी ठाकुर : डीपी यादव
लव इंडिया, मुरादाबाद। 24 जनवरी को समाजवादी पार्टी कार्यालय चक्कर की मिलक पर महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान पर चर्चा की।
विचार गोष्ठी में बोलते हुए डी पी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चाई के रास्ते पर रहते हुए वह बिहार के मुख्यमंत्री भी बने और हमेशा सभी समाज के लोगों की मदद करने का काम किया। आज हम उनके योगदानों को याद करते हुए उनको नमन करते हैं और उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
संगठन में विस्तार करते भूरा कुरैशी को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव मनोनीत किया गया है। विचार गोष्ठी में मौजूद संजीव चौधरी, जिगरी मलिक, रमेश सैनी, विरेन्द्र प्रसाद, लुकमान खां, शहजाद सिद्दीकी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, गौरव चौहान, आदि लोगों मौजूद रहे।