3 ट्रकों से अयोध्या जाएंगे भगवान महाकाल के प्रसाद के 5 लाख लड्डू पैकेट, तैयार करने में जुटे 100 कारीगर
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है। अब उज्जैन से अयोध्या करीब 3 ट्रकों से भगवान महाकाल के लड्डू पहुंचाए जाएंगे। जिसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। बताया जा रहा है कि इन लड्डूओं को बनाने के लिए करीब 100 कारीगर काम में जुटे हुए हैं।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू प्रसाद भेजने का निर्णय लिया गया है। किसी क्रम में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया 5 लाख लड्डूओं के लिए 5 लाख पैकेट बनाए जा रहे हैं और पहले 80 कारीगर लड्डू बना रहे थे, लेकिन समय को देखते हुए 20 कारीगर और बढ़ा दिए गए हैं।