अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: प्रदेश प्रवक्ता

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

उमेश लव, लव इंडिया। लखनऊ/ मेरठ/ मुरादाबाद। भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज करेगी। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा।

इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

श्री त्यागी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। अभियान ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 2 महीने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक उत्तर प्रदेश वासियों से सम्पर्क साधेंगे। जनसंपर्क के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को भी प्रदेश वासियों तक पहुंचाया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेगा प्रत्येक गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर पदयात्रा की शुरुआत होगी।

श्री त्यागी ने बताया कि इस अभियान में यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र व मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट भी डोर टू डोर वितरित की जाएगी इसके अलावा हर जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित होगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर कांग्रेस की महारैली भी होगी जिसको कांग्रेस अध्यक्ष अथवा पूर्व अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी में महिला मार्च भी होगा जिसकी समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा। श्री त्यागी ने बताया कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया विभाग की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल साबरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रशासनिक प्रभारी व संगठन महासचिव दिनेश सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई है।

श्री त्यागी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाईक रैली का आयोजन भी करेंगी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जायेगा। कार्यक्रम की लॉन्चिंग के लिए आउटडोर विज्ञापन, पोस्टर, होर्डिंग द्वारा भी प्रचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *