Horoscope: सप्ताह भर के काम के बाद आता है सुकून भरा दिन रविवार, आपका कैसा रहेगा…जानने को पढ़िए

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी, 20 नवंबर 2022, रविवार पूरे सप्ताह के काम के बाद आता है सुकून भरा दिन। रविवार आपके लिए क्या खास लेकर आया है बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- आपके पास अच्छा धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा। संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृषभ :- जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:- आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें।

कर्क:- जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें।

सिंह:- आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम गरहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। शुक्रवार को मंदिर में भिखारियों को चावल दान करें।

कन्या :- जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है, संतान सुखी रहेगी। भाइयों और बहनों से संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी मदद मिलेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

तुला :- धन आने का अच्छा योग है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ वैर बढ़ेगा। विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक :- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है। दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु :- कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान को कष्ट हो सकता है। आपके सुख में कभी आ सकती है, भाग्य कम साथ देगा। मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में पूजा अर्चना करें।

मकर :- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। पुत्री से आपको बहुत सहयोग मिलेगा। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुम्भ :- गलत रास्ते से धन आने के योग बन रहे हैं, भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यालय में अपने अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आपके अधीनस्थ परेशान कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

मीन :- आज भाग्य अच्छा साथ देगा। बिगड़ते काम बन सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को पेट में तकलीफ़ हो सकती है। माता पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *