Solar Eclipse : गढ़वाल मंडल में सूर्य ग्रहण 04.25 बजे से और कुमाऊं मंडल में 04.28 बजे शुरू होगा

India International Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

Surya Grahan : खंडग्रास सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर कार्तिक अमावस्या को शुरू हो चुका है। भारत में खंडग्रास ग्रहण की व्याप्ति अपराह्न 4.15 से 6.15 बजे तक रहेगी। उत्तराखंड में भी देखा जा सकता है।

साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर यानी मंगलवार को दिन में दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगी।

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में सूर्य ग्रहण 04.25 बजे से शुरू होगा और 05.29 बजे तक रहेगा। राज्य के कुमाऊं मंडल में सूर्य ग्रहण 04.28 बजे शुरू होगा, जो 05.32 बजे तक रहेगा।

  सभी जगहों पर सूर्यास्त के साथ ही सूर्यग्रहण व ग्रहण का सूतक काल समाप्त हो जाएगा। हरिद्वार में सूर्य ग्रहण 4:26 बजे से 5: 28 तक रहेगा। नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का अधिकांश नगरों में प्रभाव रहेगा।

सूर्यग्रहण के चलते सुबह प्रदेश में चारधामों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सुबह 4:26 बजे मिनट पर सूतक काल शुरू हुआ। इस बार सूतक 12 घंटे पहले प्रारंभ हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाए क्योंकि सूतक लगने के कारण चारों धाम के कपाट मंगलवार कि तड़के से खुले ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *