भाजपा ने इन केंद्रीय मंत्री और पूर्व मंत्री के काट दिए टिकट
लव इंडिया, नई दिल्ली। देश में आगामी दिनों में 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें से 28 सीटों पर अभी भाजपा के सांसद हैं। इनमें से पार्टी ने केवल चार को ही भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है। धर्मेद्र प्रधान, अनिल बलूनी, प्रकाश जावड़ेकर, भूपेंद्र यादव और सुशील कुमार मोदी को भी भाजपा दोबारा राज्यसभा नहीं भेज रही है।
किसे दोबारा बनाया प्रत्याशी, किसे नहीं
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, एल मुरुगन और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को फिर से राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मंडाविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रूपाला, नारायण राणे और बी मुरलीधरन को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अनिल बलूनी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी राज्यसभा के लिए फिर से नामित नहीं किया गया है। ऐसे में जिन नेताओं को दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया गया है, उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।