प्रेम के गीत लिखने वाले देश के शीर्षतम कवियों में से हैं गीतकार किशन सरोज

Uncategorized

लव इंडिया, बरेली। मानव सेवा क्लब और शब्दांगन साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देश के मशहूर गीतकार किशन सरोज की तृतीय पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में हुआ। किशन सरोज के चित्र पर सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवि और साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने उन्हें एक श्रेष्ठ कवि बताया।

उन्होंने किशन सरोज के कई गीत भी सुनाए। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा किशन सरोज प्रेम के गीत लिखने वाले देश के शीर्षतम कवियों में से हैं। साहित्य जगत उन्हें हमेशा याद रखेगा। प्रवीण भारद्वाज, अरुण कुमार शुक्ला, निर्भय सक्सेना,रामकुमार अफ़रोज़, डॉ.सुरेश रस्तोगी ने भी किशन सरोज के साथ अपने प्रसंग साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *