अखिल भारतीय यादव महासभा भी फिल्म ‘यादव जी लव स्टोरी’ के विरोध में

शीर्षक बदलने और समुचित परीक्षण की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

लव इंडिया, मुरादाबाद। प्रस्तावित फिल्म “यादव जी लव स्टोरी” को लेकर मुरादाबाद में विरोध का स्वर तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय यादव महासभा, जिला मुरादाबाद की ओर से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें फिल्म के शीर्षक और कथानक पर आपत्ति दर्ज कराते हुए संशोधन की मांग की गई।


“सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका”


संगठन का कहना है कि फिल्म के शीर्षक और संभावित विषयवस्तु से यादव समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा और भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। ज्ञापन में आशंका जताई गई कि यदि समुचित परीक्षण नहीं किया गया तो समाज में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
महासभा ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए फिल्म की सामग्री का परीक्षण कराया जाए और आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जाएं।


शीर्षक बदलने की उठाई मांग


अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. सोमवीर सिंह यादव ने कहा कि फिल्म के शीर्षक को बदलना आवश्यक है, ताकि समाज की सद्भावना, प्रेम और सकारात्मक सामाजिक छवि प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि यह मांग मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के संज्ञान में भी लाई जाएगी। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाए।


समाज के बुद्धिजीवी रहे उपस्थित


ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव (एडवोकेट), संजीव यादव, रामवीर सिंह यादव, प्रत्यूष यादव, नंदकिशोर यादव, भोलानाथ यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, मोहित यादव, चमन सिंह यादव, सौरभ यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, रघुवीर सिंह यादव, विमल यादव, नरेश कुमार यादव, दीपक यादव, अवनीश यादव, कुशल यादव, सुमित यादव, जयपाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!