संभल में 21 सितंबर को पातालेश्वर मंदिर पर होगा बाबा बर्फानी का 27वां विशाल भंडारा


लव इंडिया, संभल। थाना हयातनगर क्षेत्र के पक्के बाग स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, बहजोई-सम्भल रोड, सरायतरीन में 21 सितंबर, सोमवार को बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


भंडारे से एक दिन पूर्व रविवार को मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया गया। मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा और पंडित शोभित शास्त्री के निर्देशन में हुए हवन में यजमानों ने आहुतियां दीं। हवन में भाजपा नेता एवं समाजसेवी कपिल सिंघल, मीनाक्षी सिंघल, सीमा आर्य, बीआई इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्दोष कुमार साहू, दिनेश चंद्र गुप्ता, विजयपाल राशन वाले सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर आयोजन की सफलता की कामना की।


हवन के समापन के बाद समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भंडारे को भव्य बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए। भोजन-प्रसाद, धार्मिक झांकियों और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


बाबा बर्फानी की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र


आयोजकों के अनुसार भंडारे में बाबा अमरनाथ बर्फानी सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पातालेश्वर मंदिर पर बाबा बर्फानी के भंडारे का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। वर्ष 2024 में यहां 25वें भंडारे के दौरान बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
वर्ष 2025 में भी मंदिर परिसर में 26वें विशाल भंडारे से पहले हवन-पूजन आयोजित किया गया था।



समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे


तैयारियों के दौरान अमित भट्टे वाले, भाजपा नेता सुमित कुमार, भंडारा प्रभारी जतिन, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, गिर्राज किशोर, गोपेश गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

error: Content is protected !!