गंगा अवतरण दिवस पर All India Gayatri Pariwar Trust ने किया पांच कुंडलीय यज्ञ

लव इंडिया, मुरादाबाद। युग शक्ति चेतना केंद्र अखिल भारतीय गायत्री परिवार ट्रस्ट आवास विकास कॉलोनी में पांच कुंडलीय यज्ञ का आयोजन किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युग शक्ति चेतना केंद्र आवास विकास कॉलोनी में अखिल भारतीय गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में पांच कुंडलीय यज्ञ का आयोजन किया गया।


युग शक्ति चेतना केंद्र अखिल भारतीय गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गायत्री गंगा दशहरा अवतरण दिवस, गायत्री विश्व जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच कुंडलीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न तरह के संस्कार जन्मदिन संस्कार, शिक्षा संस्कार,दीक्षा संस्कार, विवाह संस्कार मंत्रों के माध्यम से कराये गये पांच कुंडलीय यज्ञ मंत्रों उच्चारण के द्वारा विश्व शांति के प्रार्थना की गई।


महिला मंडल शीला त्यागी ने कहा कि गायत्री माता भगवान विष्णु का ही एक रूप है हमे अपने जीवन में माता गायत्री के विचारों को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा गंगा अवतरण दिवस स्वर्ग लोक से मृत्यु लोक आने के लिए गंगा माता का वेग इतना तेज था कि कोई उनके वेग को सहन नहीं कर सकता था तब भगवान शंकर ने अपनी जटाये खोलकर उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव गायत्री जयंती के दिन ही गुरुदेव ने अपना शरीर त्याग दिया था उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि मैं गंगा दशहरा गायत्री जयंती के दिन अपना शरीर का त्याग करूंगा संयम सेवा मंत्र जप संस्कार सब गुरु देव की ही देन है। महिला मंडल सदस्य शालू मल्होत्रा ने मंत्रों उच्चारण के माध्यम विभिन संस्कार पूर्ण कराये 5 कुंडलीय हवन यज्ञ पूर्ण सामग्री के साथ व मंत्रों उच्चारण के साथ पूर्ण कराया जन्मदिवस संस्कार विवाह संस्कार दीक्षा संस्कार की प्रक्रिया मंत्रों उच्चारण के साथ सम्पन्न कराई गई।


लवलेश चंद्र ने कहा कि गुरुदेव की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए हम साधना करेंगे बिना साधना के हम सफल नहीं हो सकते हमे संगठित एवं अनुशासित रहना है । प्रज्ञा पीठ लाइनपार में एस एन मिश्रा ने कहा कि हमें गुरुदेव जी एवं माता जी के संस्कारों को अपने अंदर ग्रहण करना है और लोगों तक भी पहुंचना है। कान्हा गो सेवा केंद्र मिलन विहार पर महिला मंडल से संतोष नारंग ने बताया कि गंगा दशहरा,गायत्री विश्व जयंती एवं गुरुदेव महाप्रयाण समस्त विश्व में अखिल भारतीय गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा मंत्रों उच्चारण के माध्यम से अखंड यज्ञ एक साथ किये जाते है । महानगर में युग चेतना केंद्र आवास विकास,प्रज्ञा पीठ लाइनपार,कान्हा गो सेवा केंद्र मिलन विहार में कराये जाते है उसी क्रम में गायत्री गंगा दशहरा व गायत्री जयंती एवं गुरुदेव महाप्रयाण पर युग चेतना केंद्र गायत्री परिवार ट्रस्ट आवास विकास कॉलोनी में पांच कुंडलीय यज्ञ का प्रजा पीठ लाइनपार कान्हा गो सेवा केंद्र मिलन विहार पर आयोजन किया गया। जिसमें सभी गायत्री परिवारजनों ने हिस्सा लिया सभी प्रकार के संस्कारों को मंत्र उच्चारण के माध्यम से कराए जाते हैं यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिये प्रत्येक परिवार को गायत्री परिवार से जुड़ना चाहिए जिससे मन को शांति मिले और बच्चों में अच्छे संस्कार ग्रहण करने को मिले।


पांच कुंडलीय यज्ञ कार्यक्रम में के एल त्यागी शीला त्यागी शालू मल्होत्रा प्रज्ञा पीठ में एस एन मिश्रा दीपक त्यागी, कान्हा गो सेवा केंद्र मिलन विहार महिला मंडल से सन्तोष नारंग नवलेश चंद्र मनु शर्मा हरीश वर्मा मृदुला त्यागी पूनम गुप्ता, राजीव गुप्ता, पंडित पवन कुमार कुशवाहा, बबीता कुशवाहा, पूनम शुक्ला, विशाल शुक्ला, संदीप ओझा, राघवेंद्र कुमार, सविता भटनागर, नीतू खन्ना, मंजू त्यागी, जगदीश शरण, कृपा शंकर, राजू पटेल, सुषमा महरोत्रा, आरती वर्मा, शकुंतला शर्मा,पलक, आनंद, अनीता यादव, सुशीला अग्रवाल, पुष्पा ग्रोवर, नीरू कपूर, नीलू मल्होत्रा, रूक्मणी मिश्रा, मीना सिंह, रजनी सैनी आदि शामिल सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल रहे ।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!