Yogi- Modi के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर भारत

लव इंडिया, संभल: भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह तहसील क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी स्थित संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचे और समाधि पर माथा टेका। यहां उनका भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह और खिलेंद्र सिंह ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
जोगा सिंह स्मारक स्थल पर शीश झुकाने का बार बार मन करता है, इसलिए दौड़ा चला आता हूं
इस मौके पर उन्होंने कहा कि संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर शीश झुकाने का बार बार मन करता है, इसलिए यहां दौड़ा चला आता हूं। यह गुरु गोविंद सिंह अनन्य साथी थे। इन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यहां देश के कोने- कोने से लोग माथा टेकने पहुंचते हैं।

प्रदेश की समृद्धि देने वाली योजनाओं को अपनाएं और आत्मनिर्भर बनें
कहा कि देश- प्रदेश में योगी- मोदी के नेतृत्व में भारत कल्याण की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश और प्रदेश की समृद्धि देने वाली योजनाओं को अपनाएं और आत्मनिर्भर बनें।
कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया
उन्होंने क्षेत्र के महमूदपुर कुंज, शरीफपुर, सिंहपुर सानी, गेलुआ आदि कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। तथा शिव आईस फैक्ट्री का कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व चौधरी उदयभान सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया।

कल्कि धाम देश का ऐतिहासिक धाम होगा
इसके बाद वह ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पहुंचे और वहां कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। कहा कि आचार्य की बात सुनकर मैं गदगद हूं। उन्होंने कहा है कि यह धाम देश का ऐतिहासिक धाम होगा। जहां देश और विदेश से श्रद्धालु भगवान श्री कल्कि के दर्शन करने पहुंचेगे और क्षेत्र का नाम होगा।
इस दौरान, राजीव प्रधान, सुधीर चाहल, करन पाल सिंह, लवकुश शर्मा, मूलचंद त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।