पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई का सपना साकार हुआ

लव इंडिया, संभल। चार मई को भाजपा जिला कार्यालय , एकता विहार कॉलोनी पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बंगाल, असम, पांडिचेरी आदि प्रदेशों में अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत को लेकर विजय जश्न मनाया गया।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई वितरण कर एव आतिशबाजी के साथ ढोल बजाकर भाजपा की जीत पर नाच नाच कर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत से बंगाल में एक काले युग का समापन हो गया। ये बुराई पर अच्छाई की जीत है। बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का अब अंत होगा। गरीबों व असहाय लोगों को उनका हक मिलेगा।

कहा कि बंगाल की जनता ने जुल्म और अत्याचार वाली ममता सरकार के खिलाफ निडर होकर वोटिंग कर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास जताया है। अब बंगाल भी भयमुक्त सरकार के साथ विकास की और अग्रसर होगा। आज हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का सपना साकार हुआ।

इस अवसर पर मंजू दिलेर जी, विरलेश यादव, चरन सिंह भारती, सोनू चाहल,सौरभ गुप्ता, तेजपाल सैनी ,आलोक भारती, अक्षित अग्रवाल, सजन श्री माली, हिमांशु कश्यप, अरविंद प्रजापति, कमल दिवाकर, सतीश जाटव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!