लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना शिंदे गुट की जिला कार्यकारिणी व महानगर कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है तथा पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जिला प्रमुख शिवसेना जिला प्रमुख गुड्डू सैनी व मनोज कुमार शिवसेना महानगर प्रमुख द्वारा की गई है तथा इसकी सूचना शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा को भेज दी गई है। संगठन की ओर से जिला प्रमुख व महानगर प्रमुख को जिला व महानगर कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई।

जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उप्र प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने कहा कि पद के साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां आती हैं। उनको पूरी उम्मीद है कि आज जिन लोगों को नये दायित्व मिल रहे हैं। वह सभी संगठन की मजबूती के लिए पूरी दमदारी से कार्य करेंगे। जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने ग्यारह सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहा कि जिला उपप्रमुख का दायित्व हरकिशोर एवं रंजीत कश्यप व राकेश प्रजापति को संयुक्त रूप से दिया गया है। ओम प्रकाश सैनी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

तहसील प्रमुख तहसील बिलारी का पदभार श्री दिनेश सैनी तथा श्री मोहर सिंह को जिला सहसंगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री ठाकुरदास सैनी, प्रमोद सागर एवं अनिल सिंह सुनील सैनी को जिला सचिव का पदभार प्रदान किया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल सैनी व गोपाल सिंह एवं महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री जयप्रकाश तथा जिला संगठन मंत्री के पद पर श्री सूरज पाल को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

शिवसेना महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने 11 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहा कि महानगर उपप्रमुख के पद पर श्री संदीप सिंह, श्री मुनेश सैनी, श्री तिलक सैनी, श्री आदेश पाल को नियुक्त किया गया है। महानगर महासचिव के पद पर महेश शर्मा एवं महानगर सचिव के पद पर श्री मुकेश, श्री अनिल कुमार, श्री राजेन्द्र को नियुक्त किया गया है। मंत्री कपिल देव महानगर संगठन का दायित्व संभालेंगे तो वहीं श्री शिवा को महानगर कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। जिला प्रमुख गुड्डू सैनी एवं महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने चयनित पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सकारात्मक कार्य करने की अपेक्षा की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवसेना के मुरादाबाद मण्डल प्रमुख नितिन वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करना एवं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने से ही पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार की सभी योजनाओं पर तेजी से कार्य करने के साथ ही आम जन से जुड़ी समस्याओं को भी उठाकर उनको तेजी से हल कराना होगा। इस दौरान कार्यकारिणी में चयनित होने वाले पदाधिकारियों ने पूरी शक्ति के साथ काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा चयनित पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
Hello world.