Moradabad में Valentine’s Day के विरोध की तैयारी, Shiv Sena ने बनाई रणनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। वैलेंटाइन डे के मद्देनज़र शिवसेना की युवा इकाई की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 14 फरवरी को विरोध दर्ज कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।


होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दी जाएगी चेतावनी


बैठक के दौरान युवा सेना के जिला प्रमुख ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में कार्यकर्ता शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क कर उन्हें संगठन की आपत्तियों से अवगत कराएंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि वे शांति बनाए रखते हुए अपना पक्ष रखेंगे।


14 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम


युवा सेना के जिला प्रमुख मुदित उपाध्याय और महानगर प्रमुख शिबू पांडे के नेतृत्व में 14 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। संगठन की ओर से इसे सांस्कृतिक मुद्दों से जुड़ा विषय बताया गया है।


‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा


जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि 14 फरवरी को संगठन की ओर से ‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।


बैठक में रहे ये पदाधिकारी उपस्थित


बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश कश्यप, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, सुरेश सैनी, जीतू और दीपक सहित युवा सेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!