मुरादाबाद की बड़ी मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल, उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में हुई खास दुआ

मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और उम्मत की भलाई के लिए मांगी गई दुआ


मुरादाबाद। शहर की हाजी युनूस बड़ी मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल होने के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में विशेष दुआ कराई गई, जिसमें मुल्क की तरक्की, अमन-शांति और उम्मत की भलाई के लिए अल्लाह से रहमत की दरख्वास्त की गई।


कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


लव इंडिया, मुरादाबाद। बड़ी मस्जिद में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नमाजियों और क्षेत्रवासियों ने शिरकत की। कुरान शरीफ मुकम्मल होने की इस खुशी के मौके पर मस्जिद का माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया।


मौलाना फैजान ने सुनाया कुरान, इमाम ने कुरान शरीफ सुना


इस अवसर पर मौलाना फैजान ने कुरान शरीफ सुनाया, जबकि मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रहमान ने पूरे ध्यान और श्रद्धा के साथ कुरान शरीफ सुना।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस पाक अमल को बड़ी अकीदत और सम्मान के साथ सुना।

मस्जिद कमेटी ने किया सम्मान


कार्यक्रम के दौरान मस्जिद की इंतजामिया कमेटी एवं मुतवल्ली मोहम्मद अय्यूब सैफी ने मौलाना फैजान साहब और मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रहमान का सम्मान किया।
कमेटी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक वातावरण को मजबूती मिलती है।

उलमा की अपील


उलमा-ए-कराम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि बरकतों के इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, नेक काम करें और अल्लाह की राह पर चलें।
उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ की तिलावत और समझ इंसान को सही राह दिखाती है और समाज में अमन कायम करती है।


बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नमाजियों, बुजुर्गों और युवाओं ने शिरकत की। अंत में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में हुई सामूहिक दुआ

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख उलमा-ए-कराम में:मुफ्ती अताउल, मुफ्ती गुलाम रब्बानी, मुफ्ती नाइम, मौलाना अख्तर, मौलाना मारूफ ने सामूहिक दुआ कराई। दुआ में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली और उम्मत की सलामती के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!