मुरादाबाद में 11 अप्रैल को उपज का प्रादेशिक अधिवेशन, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) का प्रादेशिक अधिवेशन शनिवार 11 अप्रैल 2026 को मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन पूर्वाह्न 10 बजे होटल राही (पर्यटक आवास गृह, उ.प्र.) पर्यटन विभाग, दिल्ली रोड पर आयोजित होगा।


राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कुलपति बल्देव भाई शर्मा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार प्रतिनिधि


अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकार प्रतिनिधि (डेलीगेट) भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद आम सभा और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा


बैठकों में पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिनमें पत्रकार पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड की विसंगतियां, रेल यात्रा रियायत बहाली, पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी, प्रेस मान्यता समिति का गठन, रोडवेज में सहवर्ती की निशुल्क यात्रा, पत्रकार सुरक्षा और छोटे समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापन जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!