यूजीसी संशोधन की मांग को लेकर ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा करेगा विशाल धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा

अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में धरना

Moradabad में यूजीसी समर्थकों की ओर से ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यूजीसी को संशोधित कर तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता लल्ला बाबू ने की तथा संचालन चंदन सिंह रैदास ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबेडकर पार्क सिविल लाइन स्थित धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

बैठक में चंदन सिंह रैदास, महावीर प्रसाद मौर्य, विमल धीर, डॉ. केपी सिंह प्रजापति, डॉ. राजकुमार कश्यप, जयपाल सैनी, रामसेवक सैनी, किशन सैनी, राजेश पाल, नेम सिंह सेन, कुलदीप तुरैहा, प्रेम बाबू बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि, अभिषेक रत्नाकर, पंकज सूर्या सैनी, महेन्द्र पाल सिंह, वीर सिंह, प्रो. वीएस वर्मा, आईपी वर्धन, सुशील सागर, शुभम कल्याण आदि उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!