Tricentennial Memorial Jubilee पर Ahilyabai Holkar को याद किया BJP ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वाधान मे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति जयंती को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।


इसी अभियान के अंतर्गत महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशतावदी स्मृति जयंती संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया शामिल रहे । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया नगर विधायक रितेश गुप्ता जिला अध्यक्ष आकाश पाल महानगर के गिरीश भंडूला ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। तदोपरांत वन्देमातरम गायन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।


संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 साल पहले 1725 में 31 मई को हुआ था हम उनका जन्मदिन महिला सशक्तिकरण के रूप में मना रहे हैं । लोग कहते हैं पहले भाजपा ने जन्मदिवस नहीं मनाया हम कहते है कि पहले हम अस्तित्व में नहीं थे अब हम अस्तित्व आए हैं इसलिए हम वीरांगना अहिल्याबाई की जयंती को मना रहे हैं अहिल्याबाई का जन्म अहमदनगर के एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ। किसी ने सोचा नहीं था यह बच्ची एक महान कार्य करेगी। उन्होंने सामान्य महिला से असाधारण शासक तक की यात्रा पूरी की उनका विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर से हुआ पति की मृत्यु के बाद उन्होंने राज की बागडोर स्वयं संभाली और मालवा क्षेत्र को समृद्धि और सुरक्षा प्रदान की राजमाता अहिल्याबाई ने लोकमाता और पुण्यश्लोका के रूप में ख्याति प्राप्त की अहिल्याबाई शिव की अनन्य भक्त थी। हजारों मंदिरों का उन्होंने जीर्णोद्धार कराया वह लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों भील जैसे जनजातीय समूह और विधवाओं के हितों की रक्षा करने के लिए एक आदर्श शासक थी इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के द्वारा उन्हें लोकमाता कहा गया।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने बद्रीनाथ केदारनाथ से रामेश्वरम, द्वारिका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनः जीर्णोधार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये संपूर्ण भारत में फैले हुए इन पवित्र स्थान का विकास वास्तव में उनकी राष्ट्रीय दृष्टि का परिचायक है। वह दूरदर्शी प्रशासिका थी एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ वह एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थी। उन्होंने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रामण कर्ताओं के दांत खट्टे किये शैक्षिक एवं आर्थिक मामलों में वह एक दूर दृष्टि रखने वाली निर्णय क्षमता संपन्न महिला थी। उन्होंने व्यापार को बढ़ावा दिया नए उद्योगों खेती और व्यापार के लिए विशेष प्रयास किया विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियां उन्हीं के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने युद्ध में वीरगति पाए सैनिकों की पत्नियों के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए थे निजी कोष से सस्ती ऋण भी दिया करती थी महिला सशक्तिकरण तथा प्राकृतिक संरक्षक की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए वह महिलाओं के अधिकारों के लिए अत्यंत सजग थी। उन्होंने वन संपदा को अनावश्यक काटने पर दंड का प्रावधान किया नदियों का प्रदूषण रोकने और नर्मदा के संरक्षक हेतु विशेष प्रयास किया सनातन संस्कृति से अगाध प्रेम करने वाली पूर्णश्लोका राजमाता अहिल्याबाई का दृष्टिकोण अखिल भारतीय था वह भारत की एकात्मकता में तीर्थ यात्राओं के महत्व को समझती थी। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की गहरी निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण एवं लोकहितों को सर्वोपरि प्राथमिकता दी। लोकमाता अहिल्याबाई की 320 जयंती के अवसर पर हम सभी उनके इन गुणों को अपने जीवन में उतार कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी को पूर्णश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुननिर्माण के पवित्र कार्यों में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सके हम सभी को मिलकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचना है ।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी ने संगोष्ठी की प्रस्तावना पढ़ते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के तहत देशभर में पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आहवान इस कार्यक्रम को लेकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हम सभी की सहभागिता जरूरी है आदेश चौधरी ने कहा कि यह एक गौरवशाली अवसर है कि लोकमाता अहिल्याबाई को याद किया जा रहा है । वह कुशल शासक थी उन्होंने सर्वसमाज की जनसेवा की नई मिसाल कायम की हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया हमें भारत को सशक्त राष्ट्र बनाना है भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें अहिल्याबाई जी के विचारों को साथ लेकर हमें मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहना है ।

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री सुनीता सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों को हमें घर-घर तक पहुंचाना है 300 साल के लंबे अंतराल के बाद बाद केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने पर हमें लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती मनाने का अवसर मिला प्रधानमंत्री जी ने लोकमाता अहिल्याबाई के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जयंती मनाने का निर्णय लिया अहिल्याबाई जी जो कार्य किया हमें उनका जन-जन तक ले जाना है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है मजबूत करना है।


संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी, संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने किया व आभार महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री सुनीता सैनी ने व्यक्त किया । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा नगर विधायक रितेश गुप्ता जिलाध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान,सुरेश सैनी, राजपाल सिंह चौहान ऋषिपाल सिंह कमल प्रजापति ,राजू कालरा, साध्वी गीता प्रधान नवीन चौधरी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,राजन बिश्रोई, हरज्ञान सिंह, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, संजय ढाका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आदेश प्रदेश कार्यकारणी शशि चौहान विशेष गुप्ता, चंद्रपाल सैनी,नत्थूराम कश्यप भजनलाल,राहुल शर्मा, नवदीप टंडन, बालेचरण वाल्मीकि, हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया चंद्र प्रजापति शम्मी भटनागर सर्वेश पटेल अजय वर्मा गेत्रपाल सिंह मुकेश भारद्वाज पूनम सैनी सुमन देवी पूजा राघव शशि किरण पूनम सैनी विनीता मल्होत्रा हीरा भारती हेमा खत्री दीपमाला राजपूत सन्तोष कुमारी साक्षी सिंह इला सिंह शलभ अग्रवाल संजीव चौहान किशन लाल जाटव मुकुल बंसल ओमपाल सैनी बालेचरण नवीन चौधरी हुकुम सिंह आलोक सैनी अमित सिंह हरीश प्रजापति सूर्यमोहन शमशेरी विशाल रस्तौगी राजीव शर्मा विपिन प्रजापति कपिल गुप्ता मिथुन शर्मा सोमपाल प्रजापति गजेंद्र लोदी चकित चौधरी मयूर भाटिया विक्रांत चौधरी आदित्य शंखधार सौरभ सक्सैना बंटी सैनी हरिओम सैनी योगेश गुप्ता प्रमोद शर्मा मुन्ना लाल कश्यप, राजीव बिश्नोई सागर सक्सैना सोनू गगनेजा आदि शामिल रहे ।

error: Content is protected !!