Tricentennial Jubilee पर लगी प्रदर्शनी से लोगों ने जानी ahilyabai holkar की संघर्ष गाथा

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान मे लोक माता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने लोक माता अहिल्याबाई होलकर की संघर्ष गाथा को जाना।

भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर आज 24 मई दोपहर 1 बजे उनके द्वारा किए गये देश एवं सर्वसमाज के लिये किये गये सामाजिक कार्यों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल शामिल रहे । लोक माता अहिल्याबाई होलकर चित्रों की प्रदर्शनी का नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई को भारतीय संस्कृति से आगाध प्रेम था उन्होंने समाज की बुराइयों को दूर करने का कार्य किया पूर्णश्लोका राजमाता अहिल्याबाई का दृष्टिकोण अखिल भारतीय था उन्होंने तीर्थ स्थान के मार्ग मंदिर अन्य क्षेत्र पेयजल व्यवस्था धर्मशालाएं इत्यादि का पुनः निर्माण कराया था बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारिका से काशी तक उन्होंने अनेक घाट धर्मशालाएं मंदिरों इत्यादि का निर्माण कराया उसी को लेकर आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती सप्ताह के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से देश में उनके द्वारा किए गए कार्यों का चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित जा रहा है आज हम सभी को उनके द्वारा सर्वसमाज के लिए किये गये कार्यों एवं विचारों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए 31 मई तक पूरे देश में यह आयोजन किए जा रहे है।

 महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे उसी परिवेश में आज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है एवं उनके द्वारा किए सामाजिक कार्यों को प्रदर्शनी के द्वारा प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता महापौर विनोद अग्रवाल महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता अभिषेक राठौर महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप कमल गुलाटी दिनेश शीर्षवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी,सह संयोजक नवदीप टंडन,सह संयोजक राहुल शर्मा,हेमराज सैनी अतुल दुबे अश्वनी शर्मा विशाल रस्तौगी मिथुन शर्मा आलोक सैनी अमित शर्मा योगेश गुप्ता तुषार विश्वास महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित कार्यक्रम संयोजक पूर्णिमा खन्ना महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी शीतल चौहान पूनम सैनी प्रीति कश्यप हेमा खत्री शशी ठाकुर सीमा शर्मा प्रियंका गुप्ता ज्योति बंसल दीक्षांत चौधरी उज्ज्वल सैनी हरिओम सैनी सौरभ सक्सैना बंटी सैनी विकल कुमार आदि शामिल रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!