TMU में Allied Health & Forensic Investigation पर होगी International Conference

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ़ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर- उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य बतौर मुख्य अतिथि, जबकि एसआईएफएस- इंडिया के संस्थापक एवम् सीईओ डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर और यूनिवर्सिटी ऑफ़ द फ़िलीपींस- मनीला में कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसेज की डीन डॉ. टेरेसा गुआज़ोन डी गुज़मैन बतौर इंटरनेशनल स्पीकर देंगे व्याख्यान

loveindia.national.com, moradabad: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से एलाइड हेल्थ एंड फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन-2026 पर दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का टीएमयू के ऑडी में 27 मार्च को शंखनाद होगा। कॉन्फ्रेंस में जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर- उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य बतौर मुख्य अतिथि, जबकि एसआईएफएस- इंडिया के संस्थापक एवम् सीईओ डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर और यूनिवर्सिटी ऑफ़ द फ़िलीपींस- मनीला में कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसेज की डीन डॉ. टेरेसा गुआज़ोन डी गुज़मैन बतौर इंटरनेशनल स्पीकर व्याख्यान देंगे।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ़ अर्कांसस ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के पोस्टडॉक्टरल फेलो डॉ. अमोद शर्मा, एमिटी यूनिवर्सिटी- दुबई के प्रोफेसर डॉ. नृशांत सिंह, फोरेंसिक प्रयोगशाला- मुरादाबाद के उप निदेशक डॉ. कपिल, तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी, सीआरआई-गाजियाबाद के वरिष्ठ निदेशक डॉ. दिलीप कुमार, आरआईएमटी- पंजाब के प्रोफेसर डॉ. ओपी जासूजा आदि भी शिरकत करेंगे। टीएमयू की ओर से वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन भी मौजूद रहेंगे।

ख़ास बातें
तेरह कीनोट लेक्चर के संग-संग 100 साइंटिफिक पेपर्स और पोस्टर होंगे प्रेजेंट
पैनल डिस्कशन, जाने-माने एक्सपर्ट और स्कॉलर्स के होंगे इंटरैक्टिव सेशन भी
आइडिया एक्सचेंज और एकेडमिक कोलेबोरेशन को उम्दा प्लेटफॉर्म होगी साबित
कॉन्फ्रेंस में आधा दर्जन स्टेट के रिसर्चर्स एवम् एक्सपर्ट्स गहनता से करेंगे मंथन

कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन एवम् कॉलेज ऑफ़ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया, कॉन्फ्रेंस में 13 कीनोट लेक्चर, 100 साइंटिफिक पेपर्स और पोस्टर प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन और यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन के जाने-माने एक्सपर्ट और स्कॉलर्स के इंटरैक्टिव सेशन होंगे। उन्होंनंे उम्मीद जताई, यह कॉन्फ्रेंस पार्टिसिपेंट्स को अपनी रिसर्च फाइंडिंग्स शेयर करने, आइडिया एक्सचेंज करने और एकेडमिक कोलेबोरेशन को बढ़ावा देने के लिए एक उम्दा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

ब्लेंडेड मोड में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इंस्टीट्यूशन के रिसर्चर, एकेडेमिक्स, हेल्थकेयर प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स मेडिकल इमेजिंग, रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री और फोरेंसिक साइंस के फील्ड में हाल की तरक्की और इन्नोवेशन पर गहनता से मंथन करेंगे। युवा रिसर्चर और स्टूडेंट्स मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति के जरिए अपना नजरिया पेश करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस हेल्थकेयर सेक्टर में सीखने, नेटवर्किंग और इन्नोवेशन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!