Ramganga Vihar मंडल में BJP की Tiranga Yatra, महापौर विनोद अग्रवाल ने ‘बाइक’ अंदाज से दिया देशभक्ति का संदेश

लव इंडिया, मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी में महानगर के राम गंगा विहार मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली तो इसमें महापौर विनोद अग्रवाल बाइक अंदाज में नजर आए। उन्होंने पूर्व महानगर अध्यक्ष के साथ ‘चलती बाइक’ पर खड़े होकर लोगों में देशभक्ति का अलख जगाया।


भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के तत्वाधान में रामगंगा विहार मंडल में मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्य रूप से किया गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल शामिल रहे ।

मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने तिरंगा ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर तिरंगा यात्रा का अंबेडकर पार्क आशियाना से शुभारंभ किया। विवेकानंद, हरथला, कांठ रोड, किला तिराहा, मधुबनी पार्क, पीएसी तिराहा, नवीन नगर, दीनदयाल नगर, वेव सिनेमा,सेल टैक्स चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा बाला मंदिर होते हुए अंबेडकर नेचर पार्क आशियाना पर ही जाकर सम्पन्न हुई।


महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2014 केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्य काल में देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाने हेतु उनके आवाहन पर प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया था एवं प्रत्येक वर्ष देश भर में बड़ी संख्या में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाता है।

कहा कि इसी क्रम में हम महानगर के सभी दस मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रामगंगा विहार मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया था। मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भव्य तिरंगा यात्रा रामगंगा विहार नगर मंडल में निकाली गई है।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुनीता शर्मा, अजय वर्मा मंडल महामंत्री अनुज शर्मा व मयंक कश्यप, पार्षद पंकज शर्मा, पार्षद दिनेश चंद्र गोला, पार्षद अजय तोमर, प्रदीप सक्सेना, वनिता मल्होत्रा, सोनल अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनूप महरोत्रा, पिंकू गुप्ता, गौरव पांडे, युवा मोर्चा शिवा प्रजापति, योगेश गुप्ता, विजय वर्मा, राजेंद्र पाल, विशाल अग्रवाल, सौरभ शर्मा, ओपी चौधरी, बिजेंदर चौधरी, सौरभ शर्मा आदि मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल के क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!